spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJharkhand Police News: बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर सख्ती, जैप-आईआरबी के पांच...

Related Posts

Jharkhand Police News: बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने पर सख्ती, जैप-आईआरबी के पांच कमांडेंट से मांगा जवाब

  • अनुशासनहीनता पर पुलिस मुख्यालय का कड़ा रुख, लाइव लोकेशन रिपोर्ट के आधार पर जारी हुआ नोटिस

Jharkhand: 29 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए अपने-अपने मुख्यालय छोड़ने के मामले में झारखंड पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस), आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) और एसआईआरबी के पांच कमांडेंट से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह कार्रवाई जैप के डीआईजी एस. कार्तिक द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मुख्यालय के आईजी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में अपने-अपने वाहिनी मुख्यालय को छोड़ा।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिन अधिकारियों से जवाब मांगा गया है, उनमें जैप-5, जैप-8, जैप-9, आईआरबी-9 और एसआईआरबी-2 के कमांडेंट शामिल हैं। सभी से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति वे मुख्यालय से बाहर क्यों गए।

सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले पुलिस मुख्यालय को यह सूचना मिली थी कि कुछ जिलों के एसपी और जैप-आईआरबी के कमांडेंट बिना अनुमति रांची या अन्य जिलों में जा रहे हैं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए मुख्यालय ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

इसके बाद डीआईजी जैप ने संबंधित अधिकारियों से उनकी लाइव लोकेशन मांगी। लोकेशन रिपोर्ट के आधार पर यह पुष्टि हुई कि कुछ अधिकारी अपने निर्धारित मुख्यालय से बाहर थे। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी गई, जिसके आधार पर अब नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Also Read: Jharkhand crime news: कुएं से युवती का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

Latest Posts