spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand News : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Related Posts

Jharkhand News : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती

Jharkhand: सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

सेंटेविटा अस्पताल में चल रहा इलाज

मंत्री को रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी विभिन्न मेडिकल जांच कराई जा रही है, हालांकि अभी तक स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं हुआ है।

बंगाल दौरे से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, मंत्री हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से लौटे थे। रविवार को वे मेदिनीनगर पहुंचे, जहां उनकी तबीयत खराब होने लगी। सोमवार शाम वे रांची लौटे, लेकिन रात में उनकी स्थिति और बिगड़ गई।

पहले पलामू में हुआ प्राथमिक इलाज

मेदिनीनगर में चिकित्सक डॉ. आर.के. रंजन ने उनका प्राथमिक उपचार किया था। बताया गया कि मंत्री ने लूज मोशन की शिकायत की थी। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया जायजा

मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भीषण गर्मी भी हो सकती है कारण

गौरतलब है कि पलामू समेत आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 45°C के आसपास पहुंच चुका है।संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी और लगातार व्यस्त कार्यक्रमों के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई हो।

स्वास्थ्य पर बनी हुई नजर

फिलहाल मंत्री की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनके समर्थक व शुभचिंतक जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Also Read: Ranchi News : झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला — 20 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर रद्द, “स्थानांतरण के बहाने दंड नहीं”

Latest Posts