- घर में मातम, महिला की आत्महत्या
Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक स्थित कुम्हारपाड़ा में सोमवार देर रात एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
संतान सुख न मिलने से थी परेशान
मृतका की पहचान 40 वर्षीय रूपा देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2003 में अजय वर्मा के साथ हुई थी। करीब दो दशक बीत जाने के बाद भी संतान न होने के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद में थीं।
खुद को व्यस्त रखने की कोशिश
रूपा देवी सोनारी बाजार में कपड़ों की दुकान चलाती थीं और खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करती थीं, लेकिन भीतर ही भीतर मातृत्व की कमी का दर्द उन्हें लगातार परेशान कर रहा था।
सुसाइड नोट में नहीं ठहराया किसी को जिम्मेदार
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें रूपा देवी ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है उन्होंने लिखा कि मां न बन पाने का दुख उन्हें अंदर से तोड़ चुका था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
शादी से पहले घर में छाया मातम
परिजनों के अनुसार, दो दिन बाद ही परिवार में शादी होने वाली थी और घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
Also Read: Khunti News: रेल पटरी पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने की आशंका



