- खूंटी में महिला की आत्महत्या
Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र के खूंटी टोली में मंगलवार सुबह एक महिला द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय निशा देवी के रूप में हुई है।
फंदे से लटककर दी जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशा देवी खूंटी टोली में महादेव महतो के घर में रह रही थीं। वह मूल रूप से सिमडेगा जिले के कोनपाल गांव की निवासी थीं। मंगलवार सुबह उन्होंने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना सुबह करीब 8 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।
Also Read: Jamshedpur News: पीएम मॉल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, लू से मौत की आशंका



