spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur News: पीएम मॉल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, लू...

Related Posts

Jamshedpur News: पीएम मॉल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, लू से मौत की आशंका

  • मॉल के पास मिला शव, इलाके में सनसनी

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पीएम मॉल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

लू से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

पहचान नहीं हो सकी

बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे के अनुसार, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Also Read: Ranchi Firing: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को मंदिर जाते वक्त मारी गोली, हालत गंभीर

Latest Posts