spot_img
spot_img
Homeउत्तरी छोटानागपुरगिरिडीहGiridih Road Accident: तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, एक की...

Related Posts

Giridih Road Accident: तेज रफ्तार कार ने चार को कुचला, एक की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

  • सड़क किनारे बैठे लोगों को कार ने मारी टक्कर

Giridih: जिले के गावां-सतगावां रोड पर जोड़सिमर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे बैठे चार लोगों को एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 50 वर्षीय सरयू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोग कार में ही फंस गए। कार कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ी और अंत में केले के पेड़ से टकराकर रुकी।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर बंधक बना लिया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घायल लोगों को पहले बाहर निकाला गया, उसके बाद चालक को एक कमरे में बंद कर दिया गया।

पुलिस पर पथराव, हालात तनावपूर्ण

सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मुखिया अजय साव के हस्तक्षेप से लोगों को शांत कराया गया।

तीन घायल, इलाज जारी

हादसे में घायल लोगों में श्रीकांत सिंह (28), निरंजन सिंह (35) और भीम राजवंशी (60) शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Also Read : Jharkhand Heatwave Alert: झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी

Latest Posts