spot_img
spot_img
HomeझारखंडShravani Mela 2026 Preparation : बाबाधाम में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों...

Related Posts

Shravani Mela 2026 Preparation : बाबाधाम में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Baba Dham : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। आगामी मेले को व्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को संताल परगना आयुक्त संजय कुमार ने देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी सौरभ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़िया पथ, कांवड़िया रूट लाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स और बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान आयुक्त संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सुल्तानगंज से जल लेकर बाबाधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और सकारात्मक अनुभव मिले।

QR Code से होगी शिकायतों की मॉनिटरिंग

देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि श्रावणी मेला शुरू होने में अभी लगभग तीन महीने का समय है और इस अवधि में सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी QR Code आधारित शिकायत निवारण प्रणाली लागू की जाएगी, ताकि श्रद्धालु अपनी शिकायतें तुरंत दर्ज करा सकें और उनका त्वरित समाधान हो सके।

नए दर्शन रूट को लेकर प्रशासन गंभीर

मंदिर परिसर में शीघ्र दर्शन के लिए प्रस्तावित नए रूट को लेकर चल रहे विरोध पर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पंडा धर्म रक्षिणी सभा, सरदार पांडा एवं जिला प्रशासन के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद ही किसी निर्णय को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है, लेकिन श्रावणी मेला शुरू होने से पहले नया रूट तैयार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा के लिए CCTV और Head Counting Machine का होगा उपयोग

श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन की ओर से अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखने के लिए Head Counting Machine का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसपी सौरभ, एसडीओ रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में श्रावणी मेला 2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा और तेज की जाएगी।

Also Read : अरका जैन यूनिवर्सिटी में हैक होराइजन 2.0 का शंखनाद, हैकाथॉन के महाकुंभ में जुटे देशभर के लगभग 800 टेक-जीनियस

Latest Posts