- चार छात्रों का वैश्विक कंपनी डेलॉइट में चयन
- फिएट इंडिया और सीएट टायर्स में भी डिप्लोमा विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट
- यूनिवर्सिटी के बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने एक बार फिर साबित की अपनी श्रेष्ठता
झारखंड के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक अरका जैन विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड को साबित करते हुए सत्र 2025–26 में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अपने विद्यार्थियों का सफल चयन सुनिश्चित किया है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का चयन फिएट इंडिया, सीएट टायर्स और डेलॉइट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का प्रमाण है।
वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी डेलॉइट विश्व की अग्रणी कंसल्टिंग और प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनियों में से एक है, जो ऑडिट, कंसल्टिंग, टैक्स और एडवाइजरी सेवाओं के लिए जानी जाती है और दुनिया के अनेक देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है। इसी कंपनी में अरका जैन विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन एनालिस्ट ट्रेनी पद के लिए हुआ है। इस अवसर के लिए बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) के विद्यार्थी पात्र थे। चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति देशभर के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। यह प्लेसमेंट अवसर जैन ग्रुप (JGI), बेंगलुरु की प्लेसमेंट टीम के समन्वय और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल उद्योग की एक प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनी है, जिसकी गाड़ियों और ऑटोमोबाइल तकनीक को विश्वभर में पहचान मिली है। इसी कंपनी ने अरका जैन विश्वविद्यालय के 31 विद्यार्थियों का चयन डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी (DAT) पद के लिए किया है। इस अवसर के लिए डिप्लोमा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के विद्यार्थी पात्र थे और चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति पुणे में होगी।
सीएट टायर्स भारत की प्रमुख टायर निर्माण कंपनियों में से एक है, जिसके उत्पाद देश और विदेश के अनेक बाजारों में उपयोग किए जाते हैं। इसी कंपनी ने अरका जैन विश्वविद्यालय के 8 विद्यार्थियों का चयन असोसिएट्स – प्रोडक्शन पद के लिए किया है। इस पद के लिए डिप्लोमा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के विद्यार्थी पात्र थे और चयनित विद्यार्थियों को हलोळ, गुजरात में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अरका जैन विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। विश्वविद्यालय में नियमित रूप से इंडस्ट्री इंटरफेस, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाते हैं।



