spot_img
spot_img
Homeकोल्हान प्रमंडलजमशेदपुरJamshedpur MMC Mayor Oath Ceremony : मानगो नगर निगम में नई सरकार...

Related Posts

Jamshedpur MMC Mayor Oath Ceremony : मानगो नगर निगम में नई सरकार का आगाज, मेयर सुधा गुप्ता व 34 पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Jamshedpur/Jharkhand : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मंगलवार को नई सरकार का औपचारिक रूप से गठन हो गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता समेत सभी 34 वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

प्रमंडलीय आयुक्त ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समर्थकों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा। पथ ग्रहण के साथ ही मानगो नगर निगम के नए बोर्ड ने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। नई टीम के गठन से शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लोगों में नई उम्मीद जगी है। नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से लंबित कार्यों को गति मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

डिप्टी मेयर की घोषणा दोपहर 3:30 बजे

इधर, मेयर और पार्षदों के शपथ लेने के तुरंत बाद डिप्टी मेयर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान मंगलवार दोपहर किया जाएगा और करीब 3:30 बजे परिणाम घोषित होने की संभावना है। इसके बाद शाम 4 बजे नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि डिप्टी मेयर पद के लिए कितने प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन अंदरखाने जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर जारी है। डिप्टी मेयर के चयन के साथ ही मानगो नगर निगम की पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। नई टीम से मानगो में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

Latest Posts