spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलKolhan University News : केयू के ऑडिटोरियम का नाम हुआ 'वीर पोटो...

Related Posts

Kolhan University News : केयू के ऑडिटोरियम का नाम हुआ ‘वीर पोटो हो सभागार’

Chaibasa/Jamshedpur/Jharkhand : कोल्हान प्रमंडलीय मुख्यालय चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम का नाम अब ‘वीर पोटो हो सभागार’ होगा। यह निर्णय 26 फरवरी 2026 को आयोजित विश्वविद्यालय की 90वीं सिंडिकेट बैठक में लिया गया था। ह निर्णय एजेंडा संख्या 4(III) के तहत लिया गया। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार यह नामकरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह आदेश कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के निर्देशानुसार रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जारी किया गया है।

गौरवशाली विरासत को सम्मान

यह नामकरण क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी ‘वीर पोटो हो’ के सम्मान में किया गया है। ‘पोटो हो’ कोल्हान क्षेत्र के ऐसे वीर योद्धा थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और स्वाभिमान के लिए संगठित किया। वे आज भी जनजातीय प्रतिरोध, साहस और अस्मिता के प्रतीक माने जाते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य क्षेत्र के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवशाली विरासत को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को उनके योगदान और बलिदान से प्रेरित करना है।

Also Read : Jamshedpur के युवाओं के लिए बड़ा अवसर : 2 अप्रैल से E-Digital India साकची में जल्द शुरू हो रहा AI क्रैश कोर्स और स्किल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम

Latest Posts