spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलजुगसलाई नगर परिषद का दंगल : 'आठ' के रण में 'दो,' निलुफर...

Related Posts

जुगसलाई नगर परिषद का दंगल : ‘आठ’ के रण में ‘दो,’ निलुफर हुसैन व रिंकू सिंह के बीच सीधा मुकाबला | Jugsalai Municipal Election-2026

  • क्षेत्र के 44,237 मतदाता तय करेंगे ‘नगर सरकार’ का भविष्य

Jamshedpur/Jharkhand : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी किसके नाम होगी, इसे लेकर चुनावी बिसात बिछ चुकी है। वैसे तो इस पद के लिए चुनावी मैदान में कुल आठ (08) प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की राजनीतिक फिजाओं को भांपने के बाद यह स्पष्ट है कि मुख्य जंग निलुफर हुसैन और रिंकू सिंह के बीच सिमट गई है।

क्षेत्रीय चर्चाओं और जमीनी हकीकत के अनुसार, अन्य छह उम्मीदवार फिलहाल इस ‘सीधे मुकाबले’ में अपनी जगह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। राजनैतिक पंडितों का मानना है कि जुगसलाई की जनता ने अपना मन दो ध्रुवों के बीच बांट लिया है, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक और कड़ा हो गया है।

जुगसलाई का सांख्यिकीय समीकरण

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में इस बार मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में है। कुल 44,237 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। क्षेत्र में कुल 22 वार्ड, 41 बूथ और 44 हजार 237 मतदाता हैं। इन 44 हजार से अधिक मतदाताओं के बीच सेंधमारी करना दोनों ही प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती है। जहां एक ओर रिंकू सिंह को संगठित समर्थन और विकास के ‘ईंट छाप’ विजन का सहारा है, वहीं निलुफर हुसैन भी अपने जनाधार और व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। अब जुगसलाई की संकरी गलियों से लेकर मुख्य बाजारों (चौक बाजार, नया बाजार) तक केवल दो ही नामों की गूंज है। जनता की राय में यह मुकाबला ‘विकास’ बनाम ‘परिवर्तन’ का रूप ले चुका है।

रिंकू सिंह का मजबूत पक्ष : इन्हें भाजपा और एनडीए घटक दलों का समर्थन हासिल है। साथ ही समाज जानेमाने समाजसेवियों समेत दिग्गजों का आशीर्वाद मिलने से इनका पलड़ा भारी दिख रहा है। इनका ‘ईंट छाप’ और जुस्को की बिजली-पानी का वादा लोगों को आकर्षित कर रहा है।

निलुफर हुसैन का मजबूत पक्ष : अपनी विशिष्ट कार्यशैली और क्षेत्रीय पकड़ के कारण पढ़ी-लिखी निलुफर हुसैन भी मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं। उनके पक्ष में लामबंद होते मतदाता इस मुकाबले को त्रिकोणीय होने से रोक रहे हैं। इस तरह ‘ईंटें’ और ‘बैटरी टॉर्च’ सीधे टकराव की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

निर्णायक होंगे ‘वार्ड’ के वोट

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें, तो जुगसलाई के 22 वार्डों में जिस प्रत्याशी का प्रबंधन (Booth Management) बेहतर होगा, वही जीत का सेहरा पहनेगा। सफीगंज मोहल्ला, बंगाली मोहल्ला और हरिजन बस्ती जैसे संवेदनशील पॉकेट्स में होने वाली वोटिंग हार-जीत का अंतर तय करेगी। इससे यह स्पष्ट है कि मुकाबला अब केवल आठ नामों का नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं और दो चेहरों—निलुफर और रिंकू—के बीच का रह गया है। 44,237 मतदाताओं की खामोशी मतदान के दिन किस करवट बैठेगी, इस पर जुगसलाई समेत पूरे जमशेदपुर की नजर टिकी है।

Latest Posts