spot_img
spot_img
Homeझारखंडकोल्हान प्रमंडलJamshedpur Women's University Campus Placement : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की 121 छात्राएं योकोहामा...

Related Posts

Jamshedpur Women’s University Campus Placement : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की 121 छात्राएं योकोहामा में लॉक

Jamshedpur/Jharkhand : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को एटीसी टार्यस योकोहामा की ओर से कैम्पस ड्राइव चलाया गया। स्नातक इसमें अन्तिम वर्ष की 246 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें से कुल 121 छात्राओं  का कंपनी में अंतिम रूप से चयन हुआ। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आगामी वर्षों में मिलेंगे कैंपस प्लेसमेंट के और भी अवसर : प्रभारी कुलपति

उन्हों ने कहा कि आने वाले वर्षो में छात्राओं को यूनिवर्सिटी की ओर से ऐसे कई अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कॉलेज की प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल की को-ऑडिनेटर डॉ. रत्ना मित्रा ने भी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी । प्लेसमेन्ट ड्राइव में डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ मनीषा टाइटस, रितेश एवं स्पेशल इनवैटी डॉ. छगनलाल अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही।

Latest Posts