• उपायुक्त के निर्देश पर अपर उपायुक्त ने की यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • हिट एंड रन, सड़क दुर्घटना, पार्किंग एवं सुगम यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ब्लैक स्पॉट की हुई समीक्षा, दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur : जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में सोमवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अपर उपायुक्त योगेन्द्र प्रसाद ने की। इसमें बताया गया कि विगत जून माह में जिले में 31 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गम्भीर रुप से घायल हुए।

यह भी पढ़ें : Jamshedpur women’s University : जन्म से मृत्यु तक मानव के अलग-अलग अधिकार हैं : सुचित्रा सिन्हा

सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर करते हुए गलत दिशा में ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। कई सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में गलत दिशा में ड्राइविंग ही प्रमुख कारण पाया गया। साथ ही बताया गया कि जून माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 353 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया।

यह भी पढ़ें : Jamshedpur Lok Janshakti Party (Ramvilas) : लोजपा रामविलास के मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान नए कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, प्रदेश महासचिव बंटी उपाध्याय ने कहा-आगामी विस चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर उतारेगी उम्मीदवार

इसके अलावा वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करते पकड़े जाने पर दोषियों से 11 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें : Singhbhum Chamber of Commerce and Industry : पश्चिम बंगाल से आलू की आवक पर रोक हटायी जाय : अनिल मोदी

बैठक में हिट एंड रन में मुआवजा भुगतान, ब्लैक स्पॉट, सड़क दुर्घटनाएं, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट के चालकों पर कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने डीसी व एसएसपी से की मुलाकात, दुर्गा पूजा से पहले बागबेड़ा बड़ौदा विसर्जन घाट पुल की शीघ्र मरम्मत शुरू करने की मांग

इस क्रम में हिट एंड रन मामले में लंबित आवेदनों पर तेज गति से कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया गया। ओरस्पीडिंग व स्टंटबाजी करने वाले युवाओं को चिन्हित कर प्रभावी करने की बात कही गई। बैठक में डीटीओ धनंजय, शिक्षा विभाग, एनएचएआई, ट्रैफिक डीएसपी समेत अन्य संबंधित विभगों के पदाधिकारी शामिल हुए।

[wpse_comments_template]

spot_img
spot_img
HomeझारखंडJharkhand New Governor : संताेष गंगवार बने झारखंड के नये राज्यपाल, राज्यपाल...

Related Posts

Jharkhand New Governor : संताेष गंगवार बने झारखंड के नये राज्यपाल, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भेजे गये महाराष्ट्र, 10 राज्यों के राज्यपाल बदले

Ranchi :  झारखंड समेत 10 राज्याें के राज्यपाल बदलगए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात इसकी सूचना जारी की। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन काे महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि संताेष गंगवार काे झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे झारखंड के 12वें राज्यपाल बनाए गए हैं। 8 बार सांसद रह चुके गंगवार भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय रहे।

 

सीपी राधाकृष्णन ने 18 फरवरी 2023 को झारखंड के राज्यपाल का पदभार संभाला था। करीब 17 महीने बाद झारखंड को फिर से नया राज्यपाल मिला है। वहीं पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल का इस्तीफा मंजूर करते हुए गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल व चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है। कहा जहा रहा है कि महाराष्ट्र व झारखंड समेत जिन 8 राज्यों में राज्यपाल बदले गए हैं उनमें से 2 महाराष्ट्र-झारखंड में इसी साल के आखिरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनके अलावा हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी काे ध्यान में रखते हुए यह बदलाव हुआ है।

 

हरिभाऊ किसनराव बागड़े : राजस्थान के राज्यपाल बने हरिभाऊ किसनराव पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी (महाराष्ट्र) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। 2019 विधानसभा चुनाव भी जीता था। महाराष्ट्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

 

गुलाब चंद कटारिया : पंजाब राज्यपाल (चंडीगढ़ प्रशासक) गुलाब चंद कटारिया पहली बार साल 1977 में उदयपुर शहर सीट से विधायक चुने गए थे। साल 1998 में उदयपुर छोड़कर बड़ी सादड़ी से चुनाव जीता था। राजस्थान में शिक्षा मंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सहित दो बार गृहमंत्री रहे हैं। 2023 को असम के 31वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए थे।

 

रामेन डेका : छत्तीसगढ़ राज्यपाल बने रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। साथ ही असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

जिष्णु देव वर्मा :  तेलंगाना के राज्यपाल बनाए गए जिष्णु देव वर्मा 2018 से 2023 तक भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनावों में, वह सिपाहीजला जिले के चारिलम (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र में टीआईपीआरए मोथा से हार गए थे। लेकिन अब भाजपा ने उन्हें राज्यपाल बना दिया है।

 

ओम प्रकाश माथुर : सिक्किम का राज्यपाल बनाए गए ओम प्रकाश माथुर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैं। भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्री भी रहे। साल 2008 से 2009 तक राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभाली हैं। वे गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बीजेपी के प्रभारी रहे चुके हैं।

 

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य: असम और मणिपुर राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाए गए लक्ष्मण प्रसाद उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री रहे। मिर्जापुर से ताल्लुक रखने वाले लक्ष्मण प्रसाद आचार्य खरवार जनजाति से हैं। 1977 तक संघ के सरस्वती शिशु मंदिर में बतौर शिक्षक जुड़े रहे। राम मंदिर आंदोलन में शामिल हुए। जिसका लाभ उन्हें मिला है।

Latest Posts